म्यूल अकाउंट के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग में अवैध लेनदेन करने वाले गिरोह हुए गिरफ्तार

दुर्ग। म्यूल अकाउंट के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग में अवैध लेनदेन करने वाले गिरोह को पकड़ने में मोहन नगर एवं पद्मनाभपुर थाना पुलिस को सफलता मिली है।पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।आरोपी बैंक खाता, एटीएम व दस्तावेज लालच में गिरोह को उपलब्ध कराते थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अविनाश दुबे निवासी हुडको भिलाई ने 30 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपीगण द्वारा विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर एटीएम कार्ड, पासबुक, चेक बुक अपने पास रखकर ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से अवैध लेनदेन कर रहे हैं। शिकायत के बाद मोहन नगर एवं पदमनाभपुर थाना मे अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान तकनीकी विश्लेषण एवं बैंक खातों की जांच में म्यूल अकाउंट धारकों की पहचान कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों सूरज महतो निवासी रेलवे कॉलोनी भिलाई, रूपेश यादव रेलवे कॉलोनी भिलाई, दीपक विश्वकर्मा न्यू कृष्णा नगर सुपेला, मिथिलेश यादव मॉडल टाउन नेहरू नगर, इसाब मेहत्तर सिद्धार्थ नगर दुर्ग, वेद प्रकाश ठाकुर नया आमापारा थाना मोहन नगर, सुरेंद्र यादव निवासी कादंबरी नगर दुर्ग, साहिल मेश्राम कैंप 1 वृंदा नगर भिलाई, प्रशांत लाउत्रे निवासी रामनगर सुपेला, भूपेंद्र सोनी हाउसिंग बोर्ड कोहका एवं रंजीत कौर निवासी पंजाबी मोहल्ला खुर्सीपार को गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा अपने बैंक खाता अवैध ऑनलाइन गेमिंग लेन देन के लिए धन लाभ के उद्देश्य से उपलब्ध कराया जाना पाया गया ।
जिला पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक ,ओटीपी या अन्य वित्तीय जानकारी उपलब्ध न कराएं। ऑनलाइन गेमिंग या त्वरित लाभ के लालच में जाकर बैंक खातों का दुरुपयोग करना दंडनीय अपराध है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *