दुर्ग। जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के हो रहे चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। गुरुवार 19 मार्च से प्रत्याशियों द्वारा नामांकन प्रपत्र लेना प्रारंभ कर दिया गया है। गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए 8 प्रत्याशियों, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 7, महिला उपाध्यक्ष के लिए 4, सचिव के लिए 3, कोषाध्यक्ष के लिए 5, सह सचिव सामान्य के लिए 2, सह सचिव महिला के लिए 3, ग्रंथालय पद के लिए 3, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव सामान्य में 2 , क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव महिला में 3, कार्यकारिणी सदस्य के लिए 17 तथा महिला कार्यकारिणी पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिए हैं। गुरुवार को ही सचिव पद के प्रत्याशी रवि शंकर सिंह, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव सामान्य पद के लिए प्रत्याशी रवि शंकर मानिकपुरी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रशांत कुमार जोशी ने अपना नामांकन मुख्य चुनाव अध्यक्ष अधिकारी के समक्ष जमा कर दिए हैं।