दुर्ग। ग्राम महमरा में जैतखाम के पास गोबर कंडा लेने के लिए गई युवती के साथ आरोपी ने बेइज्जती करने की नीयत से छेड़छाड़ की। जब युवती ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकला था। अंजोरा चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि युवती 14 फरवरी की शाम को गोबर कंडा लेने के लिए जैतखाम के पास ग्राम महमरा चौकी अंजोरा आई हुई थी। उसे अकेली देख आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए उसका हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब युवती ने शोर मचाया तो आरोपी हेमंत कुमार निषाद निवासी ग्राम महमरा थाना पुलगांव भाग निकला था। सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर सोनी, प्रधान आरक्षक सुरेश रात्रे ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भिजवाया।