मामूली बात पर आरोपियों ने की मारपीट, आई चोट

दुर्ग। थाना मोहन नगर अंतर्गत मामूली बात पर आरोपी ने प्रार्थिया एवं उसके पति के साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5),351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता श्रीमती निक्की अहिरवार अपने पति राजेंद्र के साथ घर में थी। उसी समय उसका जीजा कमल मारकंडे अपनी मां और भांजी चिन्नी के साथ घर पर आया और कहा कि मेरी बहन जो कहीं चली गई है उसके बारे में पूछताछ कर तुम लोग बता नहीं रहे हो, यह कहकर घर के सामने गली में तीनों आरोपियों ने एक राय होकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उसी समय पीड़िता का पति घर से बाहर आया तब उससे तीनों आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। कमल मारकंडे ने पत्थर से उसके पति के सिर पर मारकर चोट पहुंचाया। यह देख जब पीड़िता वहां पहुंची तब आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की इससे दोनों को चोटे आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *