पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

दुर्ग। पुरानी रंजिश को लेकर दो आरोपियों ने पीड़िता के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थिया की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 3(5),351(3)के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि सूर्य नगर डिपरा पारा सुलह के पास रहने वाली सरस्वती साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह जिला अस्पताल दुर्ग में ठेकेदारी पर साफ सफाई का काम करती है। उसकी लड़की की शादी 21 मार्च को सूर्य नगर डिपरा पारा के रहने वाले गोविंद के साथ होने वाली है। इसी बात को लेकर 12 मार्च की शाम 8:00 बजे जब प्रार्थिया सूर्य नगर डिपरा पारा सुलभ के पास गई थी तभी मोहल्ले का रहने वाला आरोपी राजेश यादव एवं कृष्ण यादव पुरानी बात को लेकर गाली गलौज करने लगे।जब प्रार्थिया ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि तेरी लड़की की शादी कैसे करेगी देख लेंगे, तुम लोगों को जान से हम लोग खत्म कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *