समभाव सामाजिक सेवा समिति ने किया महिलाओं का सम्मान

भिलाई।समभाव सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान में नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम मे छत्तीसगढ़ अंचल की 5 ख्यातिप्राप्त विशिष्ट महिलाओं में पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई यादव संस्थापक माँ बम्लेश्वरी जनहित कार्य समिति राजनांदगाँव, श्रीमती बोन्या मुखर्जी, जी एम प्रोजेक्ट बी एस पी, श्रीमती अश्विनी नागले अध्यक्षा महिला सहकारी बैंक सेक्टर 2 भिलाई, श्रीमती सुमन कन्नौजे अध्यक्षा महिला चैम्बर भिलाई, श्रीमती सुनीता पांडे, रेडियोलॉजी ,जूनियर मैनेजर ,मेन हॉस्पिटल भिलाई का सम्मान समिति की महिलाओं एवं आमंत्रित विशेष महिलाओं द्वारा किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त श्रीमती फूलबासन बाई यादव अपनी संस्था के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं और उनके इस समर्पण और सेवाभाव ने कई उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं और नूतन आयाम स्थापित किये हैं । सभी महिलाएं नारी उत्थान एवं नारी सशक्तिकरण के कार्यों से निरंतर जुड़ी हुई हैं।
समभाव समाजिक सेवा समिति समाज कल्याण हेतु हमेशा अग्रणी रही है। मिडिया सहयोगी जाविद हसन ( भाईजान ) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम को गायन और संगीत से रोचक बनाने में के एफ एंथोनी का योगदान रहा है ।
समिति के अध्यक्ष पी के सिंह, सरंक्षक बिमान भट्टाचार्य एवं उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने इस कार्यक्रम के सफलता पूर्ण आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां दी ।कार्यक्रम का सफल संचालन पी.आर. नायडू एवं आभार व्यक्त समिति के कार्यकर्ता एवं मिडिया सहयोगी जाविद हसन (भाईजान) के द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *