राइस मिल के भीतर से सामानों की चोरी, अपराध दर्ज

दुर्ग। ग्राम सिरसा खुर्द थाना पुलगांव स्थित परिहार एग्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी राइस मिल से अज्ञात आरोपी ने सामानों की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 (ए), 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सीताराम यादव परिहार एग्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी राइस मिल सिरसा खुर्द में मुनीम का काम करता है। 14 मार्च से 15 मार्च के मध्य रात में मिल में चार दिवारी फांदकर अज्ञात आरोपी कंपनी में घुसा और सबमर्सिबल केबल, तीन कोर गोल केवल कॉपर, एसी कॉपर पाइप ,एसी कायल कॉपर आदि की चोरी कर ले गया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *