दुर्ग। जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत ग्राम समोदा -झेनझरी के मध्य खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
गुरुवार की शाम को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट दुर्ग पी एस मरकाम की कोर्ट मे पेश किया गया। न्यायाधीश ने आरोपी विनायक ताम्रकार,विकास विश्नोई, मनीष ठाकुर एवं विकास
विश्नोई के ससुर आरोपी छोटू राम विश्नोई को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी तीन आरोपियों विनायक ताम्रकार निवासी तमेर पारा दुर्ग, विकास विश्नोई निवासी ग्राम मटोडा जिला जोधपुर राजस्थान हाल मुकाम ग्राम समोदा एवं मनीष ठाकुर को पुलिस ने 10 मार्च की शाम को न्यायालय में पेश किया गया था। पुलिस ने 5 दिन के लिए आरोपियों को पुलिस रिमांड मे लेने का निवेदन न्यायालय के समक्ष किया था। विशेष लोक अभियोजक सूरज शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। 2 दिन पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद आज आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया था।