राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज

दुर्ग।राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार 14 मार्च को जिला न्यायालय दुर्ग में किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर पोर्टफोलियो जज न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी भी मौजूद रहेंगे।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक आयोजन का आयोजन आज किया जा रहा है। मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर रमेश सिन्हा राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे करेंगे। लोक अदालत की व्यवस्था को आमजन के लिए अधिक सुलभ, प्रभावी एवं परिचय प्रदान करने वाला मंच बनाने के उद्देश्य निरंतर विशेष बल दिया जा रहा है। प्री लिटिगेशन तथा लंबित प्रकरणों दोनों में पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से सौहार्द पूर्ण समाधान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मुख्य न्यायाधीश द्वारा 26 फरवरी एवं 11 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारों की विस्तृत समीक्षा की गई थी एवं अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए थे। उनके ही मार्गदर्शन में जिला न्यायालय दुर्ग तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते हुए तैयारी की गई है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला न्यायालय दुर्ग सहित परिवार न्यायालय दुर्ग, सिविल न्यायालय भिलाई तीन, पाटन, धमधा एवं अन्य न्यायालय में कुल 39 पीठ का गठन किया गया है जहां विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। लोक अदालत की कार्रवाई भौतिक एवं वर्चुअल दोनों माध्यमों से आयोजित की जाएगी जिससे दूरस्थ क्षेत्र के पक्षकार भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिना लंबी यात्रा किए अपने मामलों का निराकरण करा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *