राम जानकी राइस मिल में अचानक लगी आग,, SDRF की टीम ने पाया काबू

उतई क्षेत्र मे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब राम जानकी राइस मिल में अचानक भीषण आग लग गई। अग्निशमन कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से 5 घंटे में 20 गाड़ी पानी की मदद से आग पर काबू पाया। बुधवार की शाम को इस आग की सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि आग राइस मिल परिसर में बड़ी संख्या में रखे बारदानों तक फैल गई थी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई थी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन टीम के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़िया मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। फायर फाइटरों ने करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत और लगभग 20 टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान तीन दल प्रभारियों के नेतृत्व में 35 से अधिक अग्निशमन कर्मियों ने मिलकर आग को फैलने से रोकने में अहम भूमिका निभाई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नही हुई, हालांकि मिल परिसर में रखे सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। राइस मील मालिक को लाखो रुपए के नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जैसे ही आगजनी की सूचना मिली तुरंत मौके पर अलग-अलग दल बनाकर टीम को भेजा गया। अग्निशमन दल प्रभारी भगवती बंजारे, धन्नु यादव, केशव यादव ,अग्निशमन कर्मचारी कुलेश्वर ,शैलेंद्र, तामेश्वर, नरोत्तम टंडन, संतोष मडरिया ,जितेंद्र, उमेश ,जयशंकर ,जय राम गौरव, जागेंद्र आदि ने पहुंचकर टीम बनाकर स्थिति को संभाला और बड़ी घटना होने से पूर्व ही स्थिति को नियंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *