अफीम की खेती करने वाले मामले में दुर्ग पुलिस को एक और सफलता

अफीम की खेती करने वाले मामले में दुर्ग पुलिस को एक और सफलता मिली है। प्रकरण का चौथा आरोपी को जेवरा सिरसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल दाखिला किया गया है।
ग्राम समोदा झेनझरी के मध्य खेत में अवैध अफीम की खेती की जा रही थी। लगभग 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में अफीम के पौधे जिसकी कीमत लगभग 8 करोड रुपए थी, को पुलिस ने जब्त किया था। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है वहीं दो अन्य गिरफ्तार आरोपियों की तलाश में टीम लगी हुई है। आरोपी छोटू राम विश्नोई द्वारा अफीम की खेती के लिए बीज उपलब्ध कराए जाने की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान पूर्व में विकास विश्नोई निवासी मतोड़ा जिला जोधपुर विनायक ताम्र का निवासी तमेर पारा एवं मनीष उर्फ गोलू ठाकुर निवासी समोदा को गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी छोटू राम विश्नोई जो कि आरोपी विकास विश्नोई का ससुर है वह खेती के लिए बीज उपलब्ध कराता था। जानकारी के मुताबिक़ पुलिस आरोपी छोटू राम निवासी ग्राम सांगसी नगर धड़िया, थाना चामू, जिला जोधपुर राजस्थान को पुलिस टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन एवं नगद रकम 2220 रुपए जब्त किए हैं। अन्य आरोपियों से पुलिस ने पूर्व में दो ट्रैक्टर, दो जेसीबी, दो मोटरसाइकिल ,एक हार्वेस्टर एवं खेती में प्रयुक्त अन्य उपकरण जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए है, को जब्त किया था।
+राजस्थान में पुलिस टीम को नहीं मिल रही सफलता
घटना के बाद से ही एसीसीयु एवं पुलिस की टीम फरार दो आरोपियों अचला राम जाट एवं श्रवण विश्नोई की तलाश में गई हुई है। अब तक पुलिस को दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता नहीं मिल पाई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणी शंकर चंद्रा ने बताया कि टीम राजस्थान भेजी गई है और वह वहां पर फरार दोनों आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। आरोपियों के कहीं और फरार हो जाने की संभावना को देखते हुए अन्य जगह भी टीम भेजी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *