जनप्रतिनिधि बताकर शासकीय कार्य में बाधा, दी गाली गलौज

दुर्ग। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर आरक्षक के साथ गाली गलौज करके जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ पुलगांव पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी ज्ञानेश्वर मिश्रा उर्फ विक्की मिश्रा के खिलाफ धारा 121, 132, 221, 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी पी डी चंद्रा निरीक्षक यातायात प्रभारी 11 मार्च को अपने स्टाफ आरक्षक भूमिन्द्र वर्मा, नीलकंठ यादव, विनीत तिवारी के साथ वाहन चेकिंग करते हुए यातायात व्यवस्था बना रहे थे। पुलगांव चौक में वाहन चेकिंग के दौरान रात लगभग 9:30 कोलिहापुरी निवासी ज्ञानेश्वर मिश्रा उर्फ विक्की मिश्रा पिता दिनेश मिश्रा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जबरदस्ती क्यों करवाई कर रहे हो कह कर विवाद करने लगा। आरोपी ने कहा कि मैं कोई कार्रवाई नहीं करने दूंगा, मैं जनप्रतिनिधि हूं। यह कहते हुए उसने गाली गलौज की। इसके बाद आरोपी ने वहां पर उपस्थित फिक्स पॉइंट के आरक्षक विचार दास कुलदीप को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने धक्का मुक्की भी की। इस तरह शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए आरोपी विक्की मिश्रा द्वारा तुलसीराम जो शराब के नशे में वाहन चल रहा था उसे वाहन सहित भगा दिया, जिससे मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 की संपूर्ण कार्यवाही नहीं की जा सकी। आरोपी ज्ञानेश्वर मिश्रा उर्फ विक्की ने स्टाफ के साथ विवाद किया शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *