अवैध शराब की बिक्री करने वाला आरोपी पकड़ाया

दुर्ग। अवैध शराब की बिक्री कर रहे आरोपी को पुलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 30 पौवा देसी मदिरा जब्त की गई है। आरोपी के पास से 3000 रुपए कीमत की शराब एवं 200 रुपए बिक्री रकम को जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि हनोदा रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास ग्राम चंदखुरी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से देसी शराब का विक्रय कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी नरेंद्र बारले निवासी चंदखुरी थाना पुलगांव को पकड़ा। उसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखी कुल 30 पौवा देसी मदिरा शोले को जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *