ऑनलाइन गेमिंग में अवैध लेनदेन,और दो आरोपी गए जेल

दुर्ग।म्यूल अकाउंट के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग में अवैध लेनदेन करने वाले गिरोह के दो और आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में पूर्व में ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी अपने बैंक खाता पैसे के लालच में गिरोह को उपलब्ध कराते थे। शनिवार को पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिला किया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अविनाश दुबे निवासी हुडको ने 30 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी गण द्वारा उसे धोखे में रखकर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर एटीएम कार्ड, पासबुक एवं चेक बुक अपने पास रख लिए हैं तथा खातों के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग से प्राप्त धनराशि का अवैध लेनदेन कर रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी लोकेश कुमार जाधव, टवन कुमार जाधव, विनय सिंह सेंगर, राजू गायकवाड, अमित मिश्रा एवं विशाल मसीह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
मुख्य आरोपी पवन कुमार यादव से प्राप्त आईडीबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड की जांच में पाया गया कि उक्त कार्ड आरोपी बादल नाहर कर निवासी सिद्धार्थ नगर वार्ड नंबर 34 दुर्ग एवं मुरारी महानंद निवासी हरिजन पारा वार्ड 34 दुर्ग के नाम से जारी थे। आरोपियों द्वारा अपने बैंक खाते अवैध ऑनलाइन गेमिंग लेनदेन के लिए धन लाभ कमाने के उद्देश्य से उपलब्ध कराये गये थे। दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *