दुर्ग। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने वाले आरोपी के खिलाफ मोहन नगर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। प्रार्थी विपिन कुमार देवांगन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 324(2), 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच मे लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विपिन कुमार देवांगन जवाहर नगर निवासी है और वह रोड सेफ्टी कार्य करता है। 25 फरवरी की रात को उसके ससुर मदन देवांगन के मकान जवाहर नगर में उसके बड़े ससुर का लड़का हैप्पी पारिवारिक बातों को लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया वहीं आरोपी ने प्रार्थी के ससुर के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। प्रार्थी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर जब प्रार्थी उसे समझाने गया तो आरोपी ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुए जेल से निकल कर आने के बाद जान से मारने की धमकी दी।