दुर्ग। बच्चों को ट्यूशन छोड़ने गए प्रार्थी के साथ दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 126(2), 296 ,351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी रामकुमार बंजारे सातवीं बटालियन में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है।25 फरवरी को वह अपने बच्चों को ट्यूशन छोड़ने हनुमान नगर गया हुआ था। वापस लगभग 4:30 बजे जब वह साकेत कॉलोनी के पास पहुंचा तब बिना नंबर के वाहन मोटरसाइकिल में दो अज्ञात व्यक्ति आये और बिना किसी कारण के रास्ता रोका। इसके बाद आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के से प्रार्थी से मारपीट की।इससे प्रार्थी को सीने, होंठ, पैर आदि में चोटे आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।