होली के मद्देनजर मोहन नगर पुलिस का फ्लैग मार्च, संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग

दुर्ग। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मोहन नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस टीम ने आसपास के संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
फ्लैग मार्च के दौरान आम नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों को समझाइश दी कि देर रात अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत थाना मोहन नगर को सूचना दें।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत गश्त और निगरानी जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *