चलते कार को रोककर युवक पर हमला

दुर्ग। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक युवक पर चलते वाहन को रोककर कटर से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव निवासी पीड़ित अरशद ख़ान कार से महाराजा चौक से ठंगड़ा डैम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी शैफ़ कुरैशी ने पुल के ऊपर अपनी स्कूटी कार के सामने अड़ाकर वाहन रुकवाया। जैसे ही अरशद खान ने कार का गेट खोला, आरोपी ने कटर से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
घटना में युवक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *