घरेलू विवाद में बेटे ने की पिता से मारपीट, अपराध दर्ज

दुर्ग। घरेलू विवाद में आरोपी बेटे ने अपने पिता के साथ डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इससे पिता को चोटे आई। प्रार्थी पिता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी ओम प्रकाश यादव पटरी पार कृष्णा मंदिर के पास सिकोला भाटा निवासी है। उसका बेटा किशन यादव उसकी बहन रीना यादव की शादी दूसरे समाज में किए जाने से नाराज रहता था और हमेशा लड़ाई झगड़ा करता रहता था। इस बात को लेकर 31 अगस्त की शाम को जब प्रार्थी पटरी पार शीतला मंदिर के पास बैठा हुआ था उसी समय उसका बेटा किशन यादव उसके पास आया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देखकर हाथ में रखे डंडे से मारपीट किया। इससे प्रार्थी के पैर ,हाथ आदि में चोटे आई। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *