ट्रेन से कटे अज्ञात बुजुर्ग का मिला शव

दुर्ग। बघेरा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि बघेरा रेलवे फाटक के पास मंगलवार की सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का ट्रेन से कटा हुआ शव मिला है। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में शिफ्ट किया गया है। मृतक बुजुर्ग की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास ऐसा कोई सामान नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *