पंचायत भवन में लगे चार एवं एटीएम रूम में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की चोरी

दुर्ग। पुलगांव थाना अंतर्गत ग्राम कुटेला भाठा पंचायत भवन एवं थाना पद्मनाभपुर में एक एटीएम रूम से अज्ञात आरोपियों ने कुल 5 सीसीटीवी कैमरे की चोरी कर ली।दोनों ही मामले में शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।पुलगांव पुलिस ने बताया कि प्रार्थी लक्ष्मी नाथ साहू निवासी ग्राम कुटेला भाठा का निर्वाचित वर्तमान सरपंच है। 31 अगस्त की सुबह 11:00 बजे जब पंचायत भवन पहुंचा तो देखा कि पंचायत भवन के बाहर दीवाल में लगा दो नग सीसीटीवी कैमरा व आंगन के बाहर दीवाल में लगे दो नग सीसीटीवी कैमरे गायब थे। अज्ञात आरोपी ने पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी के बाहर दीवाल में लगे कुल चार नग सीसीटीवी कैमरे की चोरी कर लिया।इसी तरह पद्मनाभपुर थाना में प्रार्थी कैलाश राव कोंडावार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह डिपोन मास्टर फ्रेंचाइजी के अंतर्गत हिताची पेमेंट्स सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी है
कंपनी के द्वारा ग्राम धनोरा सन्मति पैलेस के बाजू में एटीएम स्थापित कराया गया था। 29 अगस्त की रात को 2 से 4 बजे के मध्य अज्ञात चोर एटीएम का दरवाजा खोलकर एटीएम रूम के अंदर प्रवेश किया और रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की चोरी कर लिया। वहीं एटीएम मशीन के सामने के दरवाजे को किसी वस्तु से तोड़कर नुकसान भी पहुंचाया जिससे लगभग 30000 रुपए का नुकसान हुआ है। दोनों ही मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *