दुर्ग। ज्वेलरी शॉप में काम करने वाला 48 वर्षीय व्यक्ति घर से दुकान जाने के लिए निकला लेकिन 2 दिन से वह घर वापस नहीं आया। उस लड़के के पिता ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 140(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी निर्मल कुमार बाकलीवाल का रेडीमेड कपड़े का व्यवसाय फरिश्ता कंपलेक्स में है। उसका लड़का दीपक बाकलीवाल जो कि 48 साल का है सहेली ज्वेलर्स में काम करता है। 31 अगस्त को सुबह 9:00 बजे प्रतिदिन की तरह वह जुपिटर सीजी 07 बी जी 8500 से काम पर जाने के लिए निकला था।जाते समय उसकी मां ने कहा कि गाड़ी बनवा लेना, तब उसने कहा था ठीक है लौटते समय गाड़ी बनवा लूंगा। शाम तक वह घर वापस नहीं आया। आसपास रिश्तेदारों अन्य लोगों से पता तलाश के बाद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि दीपक का जुपिटर वाहन पटेल चौक मंदिर के पास खड़ी मिली है। सीसी टीवी कैमरे में वह स्कूटी को पटेल चौक के पास खड़ी कर ऑटो में बैठकर बस स्टैंड की जाते हुए दिखाई दे रहा है। उसने जाते समय घर से 1000 रुपए भी लिया था। गुम इंसान की शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।