दुर्ग। अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूम रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लोहे का धारदार हथियार जब्त किया गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बेलदार पारा स्थित खाली मैदान में दबिश देकर धारदार हथियार के साथ आरोपी को पकड़ा है। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था परंतु पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे अपने कब्जे में लिया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आयुष अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि बेलदार पारा स्थित खाली मैदान में एक व्यक्ति अपने पास लोहे का धारदार हथियार रखा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी धनेश्वर यादव 20 वर्ष निवासी बजरंग नगर कंडरा पारा को पकड़ा। उसके पास से लोहे का धारदार हथियार जब्त किया गया है।