देवबलोदा की घटना पर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हेतु युवा शक्ति संगठन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

दुर्ग जिले देवबलौदा में दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर युवा शक्ति समाजिक संगठन, दुर्ग द्वारा पुलिस अधीक्षक दुर्ग को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की गयी। घटना से आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण में कुछ विशेष समुदाय को लेकर कुछ व्यक्तियों द्वारा आपत्तिजनक गतिविधियाँ एवं बयानबाजी की गई, जिससे शहर प्रदेश के साथ देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सौहार्द को गंभीर रूप से क्षति पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएँ न केवल समाज में तनाव पैदा करती हैं, बल्कि संविधान एवं कानून-व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती हैं। घटना की निष्पक्ष व समयबद्ध जाँच, दोषियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई, तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर रोक लगाने की माँग की । युवा शक्ति संगठन का स्पष्ट मत है और प्रशासन से मांग है कि किसी भी व्यक्ति या समूह को देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जा *सकती, और ऐसे कृत्यों पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में विवेक मिश्रा, संतोष तिवारी, आनंद ताम्रकार,मनीष सोनकर, शिवेश सोनी, विकास सापेकर, सैयद आसिफ, जितेंद्र सारथी, अशोक चंद्राकर , ऋषि साहू, सुधीर चंदेल, तारेंद्र टांडिया , चंदन मटियारा, संदीप साहू , राज पटेल सहित अन्य युवा गण उपस्थित रहे ।

विवेक मिश्राअध्यक्षयुवा शक्ति संगठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *