राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025: 25 केंद्रों में 10,307 अभ्यर्थी शामिल

दुर्ग, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 रविवार को दुर्ग और भिलाई नगर के 25 परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 10,307 अभ्यर्थी शामिल हुए।
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रकाश, पेयजल, सुरक्षा, चेकिंग, वीडियोग्राफी तथा प्रश्नपत्र-उत्तरपुस्तिका की उपलब्धता सहित सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और परीक्षा पश्चात सावधानियां बरतने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *