पुलिस चौकी का डीपी लगाने एवं थाना में विवाद करने वाले गिरफ्तार

दुर्ग। पुलिस अधिकारी का प्रतिरूप धारण कर फोन करने एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी को पुलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर यान अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपीयों ने मोबाइल में पुलिस चौकी का डीपी लगाकर कॉल कर भ्रम उत्पन्न किया था वहीं नशे की हालत में थाने में उपस्थित होकर विवाद भी किया। पुलिस ने बताया कि आवेदक अजय बहादुर निवासी सोहम सिटी महमरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उधारी राशि मांगने के विवाद को लेकर अनावेदक छतर सिंह उर्फ राजू देश लहरे द्वारा अपने मोबाइल नंबर में पुलिस चौकी अंजोरा का डीपी लगाकर कॉल किया गया, जिससे पुलिस अधिकारी होने का भ्रम उत्पन्न हुआ था। अनावेदक के थाना उपस्थित होने पर संबंधित पक्ष के चार व्यक्ति थाना पुलगांव आए जो शराब के नशे की अवस्था में थे। आरोपियों द्वारा थाना परिसर में विवाद एवं झगड़ा कर शांति भंग की गई थी। पुलिस ने आरोपी खिलेश्वर रजक, तोमर निषाद, चेतन राम साहू निवासी ग्राम सकरा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव, छतर सिंह उर्फ राजू देश लहरे निवासी ग्राम तनोट चौकी अंजोरा थाना पुलगांव को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक चार पहिया वाहन एवं मोबाइल फोन जब्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *