दुर्ग। अवैध गांजा की खरीदी बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में खुर्सीपार पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आईटीआई ग्राउंड के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 7 किलो गांजा, एक स्कूटी एवं दो मोबाइल फोन जब्त किए। जब्त किए गए सामग्री की कुल कीमत 3,75,000 रुपए आंकी गई है। अन्य आरोपियों की तलाश में टीम लगी हुई है। पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान आईटीआई ग्राउंड खुर्सीपार के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर ग्राहक की तलाश करते हुए खड़े हैं। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपियों अमन शिंदे निवासी बुद्ध विहार कैंप एक थाना छावनी, प्रशांत कुमार उर्फ शांतु राजपूत निवासी बुद्ध विहार और पूजा निवासी 18 नंबर रोड केंप एक भिलाई को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 7 किलो मादक पदार्थ गांजा, एक स्कूटी, दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पूछताछ में एक महिला की संलिप्त तथा सामने आने पर उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। पुलिस ने धारा 20 ख नारकोटिक्स ड्रग एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।