सार्वजनिक जगह पर जुआ खेलते 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुपेला पुलिस ने कोसा नगर गौशाला के पीछे रेलवे पटरी के पास कार्रवाई की है। आरोपियों के पास से 4,590 रुपए नगद एवं ताश पत्ती जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कोसा नाला गौशाला के पीछे रेलवे पटरी के पास कुछ व्यक्ति ताश पत्ती खेलते हुए हर जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए 6 आरोपियों कौशल पटेल लक्ष्मी नगर सुपेला, रवि चौहान इंदिरा नगर सुपेला, अखिलेश चौहान इंदिरा नगर सुपेला, नागेश्वर यादव इंदिरा नगर सुपेला, मोहम्मद आकीब फरीदनगर सुपेला तथा संदीप सोनकर लक्ष्मी मार्केट सुपेला को पकड़ा। इनके खिलाफ पुलिस ने धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की है।