हाथखोज में साइकिल को बचाते हुए बाइक सवार मजदूर की हुई मौत

हेवी इंडस्ट्रियल एरिया हाथखोज में शुक्रवार सुबह साइकिल को बचाते हुए बाइक सवार मजदूर गिर गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उपेंद्र यादव 28 वर्ष के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था और खुर्सीपार क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एम आर कंपनी में काम करता था। शुक्रवार सुबह वह अपने बाइक से काम पर जाने के लिए साथी मजदूर के साथ निकाला था एम आर कंपनी के समीप सड़क पर साइकिल को बचाते हुए बाइक असंतुलित हो गई जिसके कारण दोनों ही मजदूर गिर गए। गंभीर चोट आने के कारण उपेंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना मिलने पर पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची मामले को जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *