दुर्ग। सीआईएसएफ के जवान ने सीआईएसएफ ग्राउंड के भीतर वाहन पार्किंग के पास फांसी लगाकर जान दे दी है। जानकारी के मुताबिक आरक्षक मुकेश सिंह 27 वर्ष पिता ओम प्रकाश सिंह पिछले कुछ वर्षों से उतई स्थित सीआईएसएफ में पोस्टेड था। वह मूल रूप से गोरखपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह किडनी की बीमारी से परेशान था, और उसका इलाज भी चल रहा था। संभावना व्यक्ति की जा रही है कि बीमारी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में जानकारी लेने के लिए उतई थाना प्रभारी महेश ध्रुव से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जानकारी के मुताबिक मरने के पूर्व मृतक मुकेश सिंह ने किसी तरह का सुसाइडल नोट नहीं छोड़ा है वहीं सिर्फ अपने भाई का नाम और मोबाइल नंबर लिखकर रखा था। पुलिस ने मृतक मुकेश सिंह के शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा है और उसके परिवार वालों के आने का इंतजार कर रही है। परिवार वालों के आने के बाद ही शव का पीएम किया जाएगा।