अलग-अलग जगह लगी आग, अग्निशमन टीम ने पाया काबू

दुर्ग। शहर में दो अलग-अलग जगह आग जनी की घटना हुई है। दोनों ही मामले में अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। सुराना कॉलेज के सामने स्थित निगम कचरा डंमयार्ड में 13 फरवरी की आधी रात में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम में धनु यादव एवं भगवती बंजारे ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी तरह दूसरी घटना शाम लगभग 5:00 बजे इंडस्ट्रियल एरिया शिवम हाईटेक कंपनी के पास हुई। थाना जामुल क्षेत्र में इंडस्ट्रियल एरिया में शिवम हाईटेक के पास खड़ी ट्रक में अचानक आग लग गई। दो गाड़ी पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया। यह कार्य जिला सैनिक एवं अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पूरा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *