अज्ञात कार की टक्कर से स्कूटी चालक महिला घायल

दुर्ग। कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी चालक महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला को चोटे आई। प्रार्थिया की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 184, 125 ए,281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थिया चैताली मैथ्यु गवर्नमेंट हाई स्कूल पेंदाकोडो जिला मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी में लेक्चरर के पद पर पदस्थ है। 29 दिसंबर को वह अपने स्कूटी सीजी 07 सीटी 1058 से एससीईआरटी रायपुर जाने के लिए घर से निकली थी। सुबह 9:00 बजे मिराज टर्निंग सड़क 8 के सामने न्यू सिविक सेंटर भिलाई में पहुंची थी उसी समय आ रही कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे प्रार्थिया दूर जा गिरी और उसके कंधे, हाथ, पैर आदि में चोटे आई। उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *