मामूली बात पर तीन आरोपियों ने प्रार्थी से की मारपीट

दुर्ग। देर रात मोहल्ले में बने मंच के पास बैठे आरोपियों से यहां क्यों बैठे हो कहना प्रार्थी को भारी पड़ गया।आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी के साथ मारपीट की
इससे प्रार्थी को चोटे आई
प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296,3(5), 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी नवीन ठाकुर आमा पारा निवासी है और वह इलेक्ट्रिशियन है। 28 अगस्त को वह अपने काम पर बघेरा गया हुआ था। वहां से रात लगभग 1:00 घर वापस अपनी मोटरसाइकिल से लौट रहा था।उसी समय मंच के पास मोहल्ले के ही आरोपी मंगल मण्डावी, छोटू मंण्डावी लक्की मंण्डावी बैठे हुए थे। इस पर प्रार्थी ने कहा कि यहां क्यों बैठे हो। तब तीनों आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए कहा कि बहुत होशियार बन रहा है कहते हुए प्रार्थी के साथ हाथ मुक्के एवं पत्थर से मारपीट किए। इससे प्रार्थी के सिर, पैर, चेहरे पर चोटे आई। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *