मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार घायल, अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र में साइकिल से नाइट शिफ्ट ड्यूटी जा रहे प्रार्थी को मोटरसाइकिल चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी को चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 184, 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच मे लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी मदन साहू रोजी मजदूरी का काम करता है। 9 फरवरी की रात को वह अपने साइकिल से डूमरडीह से भिलाई इस्पात संयंत्र नाइट शिफ्ट ड्यूटी जा रहा था। डूमरडीह से डुन्डेरा रोड ईंटा भट्ट के पास पहुंचा था तभी डुन्डेरा की ओर से आ रही मोटरसाइकिल के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए प्रार्थी की साइकिल को टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी दूर जा गिरा। इसके बाद मोटरसाइकिल चालक वहां से फरार हो गया। इस दुर्घटना में प्रार्थी के चेहरे, गाल, पैर आदि में चोटे लगी और उसकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *