दुर्ग में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल BN पांडेय ने दुर्ग की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
इसी के साथ PWD ठेकेदार संजय पंडित ने भी BN पांडेय के साथ कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। दोनों आरोपी FIR दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे थे।
30 जनवरी को भिलाई महिला थाने में मामला दर्ज होते ही आरोपी भूमिगत हो गए थे। अब तक इस केस में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो आरोपियों ने स्वयं कोर्ट में सरेंडर किया है।
मामले में आरोप है कि नाबालिग को कथित तौर पर ब्लैकमेल कर लंबे समय तक शोषण किया गया। पुलिस द्वारा सख्त धाराओं में कार्रवाई की जा रही है और आगे की विवेचना जारी है।
⚖️ अब न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी सबकी निगाहें
इस संवेदनशील मामले में कोर्ट की अगली सुनवाई और पुलिस रिमांड को लेकर अब सभी की नजरें न्यायालय पर
