नकली पिस्टल लहरा कर लोगों में भय उत्पन्न करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। वाहन में नकली पिस्टल लहराकर, भय उत्पन्न करने वाले और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले तीन आरोपियों को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकली पिस्तौल जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में तीन व्यक्तियों द्वारा वाहन में बैठकर नकली पिस्तौल लहराते हुए फोटो वीडियो बनाकर आमजन में भय का वातावरण निर्मित किया गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई थी। जांच में पाया गया कि आरोपियों द्वारा सार्वजनिक स्थान सुमित बाजार के पास स्टेशन रोड क्षेत्र में वाहन से उतरकर नकली पिस्टल के माध्यम से लोगों को डराने धमकाने का प्रयास किया गया। उक्त वीडियो को इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड भी किया गया था। इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी जयदीप कांडा निवासी संतरा बाड़ी, गगनप्रीत सिंह निवासी सुमित बाजार के बाजू पोल साय पारा तथा पवनदीप सिंह निवासी गुरु नानक नगर चिखली को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *