मार्ग अवरुद्ध कर शासकीय कार्य में बाधा, दो और आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। बिना अनुमति मार्ग अवरुद्ध कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले मामले में कोतवाली पुलिस में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल से हाथापाई कर आवागमन बाधित किया था अन्य फरार आरोपियों की तलाश में टीम लगी हुई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि 1 दिसंबर को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल चौक, बीएसएनल ऑफिस के सामने कुछ व्यक्तियों द्वारा जमीन रजिस्ट्री की बड़ी हुई दरों के विरोध में बिना किसी पूर्व अनुमति एवं सूचना के मार्ग विरुद्ध कर प्रदर्शन किया गया था। मौके पर तैनात पुलिस बल द्वारा समझाइश दी जा रही थी परंतु प्रदर्शनकारियों द्वारा उग्र व्यवहार करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से हाथापाई की गई थी। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए आवागमन अवरुद्ध किया गया था। इस घटना में प्रधान आरक्षक राधेश्याम चंद्राकर, आरक्षक केशव कुमार, तुषार सलामे, अजय साहू एवं हिमांशु जंघेल को चोटे आई थी। प्रकरण के दो फरार आरोपी शुभम सिंह राजपूत एवं गीतेश कुमार ठाकुर को उच्च न्यायालय से जमानत प्राप्त होने उपरांत विधिवत रफ्तार कर सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है। शेष फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अब तक अनिल वासनिक, विक्की चंद्राकर, दिनेश पांडे, राकेश यादव, जितेंद्र बत्रा, मनोज राजपूत, शुभम सिंह राजपूत, गीतेश कुमार ठाकुर को गिरफ्तार किया है वहीं फरार आरोपी यशवंत सिंह राजपूत, ओम प्रकाश कोटवानी व अन्य की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *