न्यायालय के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग। जिला न्यायालय में फेरी करने के लिए आए प्रार्थी की मोटरसाइकिल अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मोहम्मद सरताज फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है। 9 फरवरी को वह अपनी पत्नी के नाम की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस यु पी 33 क्यु 3357 को लेकर दोपहर में कपड़ा बेचने के लिए जिला न्यायालय दुर्ग आया हुआ था। उसने अपनी मोटरसाइकिल को न्यायालय के सामने लॉक करके खड़ी कर दे दिया था और अंदर फेरी करने के लिए चला गया था। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल खड़ी किए जगह पर नहीं थी। चोरी गए वाहन की कीमत 10000 रुपए आंकी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *