गाड़ी की डिक्की से पर्स व मोबाइल पार, अपराध दर्ज

दुर्ग। खालसा हायर सेकेंडरी स्कूल के गेट के पास खड़ी जुपिटर वाहन से अज्ञात आरोपी ने पर्स एवं मोबाइल की चोरी कर ली। प्रार्थिया की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया माधुरी वर्मा शासकीय प्राथमिक शाला तेंदू भाटा सजा में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। 1 फरवरी को अपनी जुपिटर वाहन सीजी 07 सीई 7534 से खालसा हायर सेकेंडरी स्कूल दुर्ग सीजी टी ई टी की परीक्षा देने आई हुई थी। सुबह 9:00 बजे उसने अपनी गाड़ी को खालसा हायर सेकेंडरी स्कूल के गेट के पास खड़ी कर दिया था और वह परीक्षा दिलाने स्कूल के अंदर चली गई थी। दोपहर लगभग 12:45 बजे परीक्षा देकर वह बाहर निकली तो देखी कि उसकी गाड़ी की डिक्की खुली हुई थी। उसके अंदर रखा पर्स नहीं था, पर्स के भीतर उसका मोबाइल भी रखा हुआ था। जिसकी कीमत लगभग 10000 रुपए आंकी गई है। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद प्रार्थिया ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *