वार्षिक उत्सव के दौरान एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री विक्रय, हुई शिकायत

दुर्ग। ग्राम पाउवारा थाना उतई स्थित रॉयल एकेडमी स्कूल में वार्षिक उत्सव के दौरान एक्सपायरी डेट के खाद्य सामग्री विक्रय किया गया।इसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया था। प्रार्थी कमलेश्वर कुमार नेताम निवासी ग्राम जंजगिरी ने उतई थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक 10 फरवरी को रॉयल एकेडमी स्कूल में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें स्कूली बच्चे, ग्रामीण, पालक आदि मौजूद थे ।इस दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से खाने पीने के समान का स्टाल लगाया गया था जिसमें एक्सपायरी डेट के चॉकलेट, कुरकुरे एवं अन्य खाद्य सामग्री विक्रय की जा रही थी। कमलेश्वर कुमार नेताम ने बताया कि कई बच्चे एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री खा चुके थे।उन्होंने जब इस बात की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की तो वह कहने लगे थे कि हमारा स्कूल है हमें जो करना है करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *