दुर्ग। गाली गलौज, मारपीट एवं छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने के बाद फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया इसके पश्चात विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया ने 26 जनवरी को कोतवाली थाना में लिखित शिकायत की थी कि 25 जनवरी की रात में 10:30 बजे आरोपी शिवम चंद्राकर निवासी उरला रामनगर उसके घर के सामने खड़े होकर उसका नाम लेते हुए अश्लील गाली गलौज किया था। जब प्रार्थिया ने मना किया तो आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने एवं दुष्कर्म करने की धमकी दी थी। शिकायत के बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। 11 फरवरी को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय में पेश किया है।