दुर्ग। युवती के साथ मारपीट गाली गलौज, छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हमेशा युवती का पीछा कर परेशान करता था और जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि 10 फरवरी को प्रार्थिया ने थाना में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग में बीएएमएस इंटर्नशिप कर रही है। आरोपी द्वारा कुछ समय से उसका पीछा किया जा रहा था और अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे परेशान किया जा रहा था। 10 फरवरी की दोपहर को जिला अस्पताल के पार्किंग क्षेत्र में आरोपी द्वारा प्रार्थिया को बुरी नीयत से पकड़कर जबरन अपने साथ चलने का दबाव बनाया गया एवं मारपीट कर गाली गलौज की गई। शिकायत कर पुलिस ने आरोपी दानिश निर्मलकर उर्फ दानेश्वर निर्मलकर 26 वर्ष निवासी संतोषी चौक जामुल भिलाई को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया था।