आरोपिया मोनिका गुप्ता ने जिला अस्पताल में दिया बेटे को जन्म

दुर्ग। केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद पूर्व प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता ने मंगलवार की रात को जिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है।आरोपिया के खिलाफ अमानत में खयामत का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। गिरफ्तारी के समय वह 9 माह की गर्भवती थी। उल्लेखनीय है कि 4 जुलाई को 2020 को सिंधिया नगर निवासी सोनल द्विवेदी के घर चोरी की घटना हुई थी। अज्ञात चोर ने 79 ग्राम ज्वेलरी की चोरी किया था। जांच की जिम्मेदारी मोहन नगर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता को मिली थी। सोने के जेवरात जब्त करने के बाद उसने जब्त सामान को थाने में जमा करने की जगह अपने पास रख ली थी। जांच के दौरान पाया गया कि प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता ने माल खाने में जमा करने की जगह अपने पास रख लिए थे। साक्ष्य के आधार पर महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता के खिलाफ जांच प्रारंभ कर दी गई थी। गबन का मामला होने पर मोनिका गुप्ता को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *