शहर के प्रसिद्ध कवियों का बालाघाट में हुआ सम्मान

दुर्ग। संस्कृति एवं साहित्य शोध समिति बालाघाट मध्य प्रदेश के तत्वाधान में साहित्यकार अधिवेशन सृजन महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में भिलाई छत्तीसगढ़ के सबसे सक्रिय मुक्तस्वर साहित्य समिति से जुड़े कई कवि, कवित्रियां व साहित्यकारों को उनके उत्कृष्ट रचना एवं साहित्यिक उपलब्धियां के लिए अधिवेशन में अलग-अलग सम्मानों से सम्मानित किया गया है। मुक्तस्वर साहित्य समिति के अध्यक्ष व प्रसिद्ध कवि साहित्यकार गोविंद पाल को उनके काव्य संग्रह एक नई सुबह का सूरज के लिए स्वर्गीय भगवंत राव जी आड़े स्मृति में विनोद पाल को काव्य कुमुदिनी अलंकरण 2026 से अलंकृत किया गया है। गोविंद पाल को सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह, शाल ओढ़ाकर तथा सम्मान राशि भेंट कर अलंकृत किया गया है। मुक्तस्वर साहित्य के उप सचिव तथा कवि साहित्यकार शंकर भट्टाचार्य को अखिल भारतीय कविता प्रतियोगिता में उनकी रचना को सर्वश्रेष्ठ रचना के रूप में चुने जाने पर सम्मानित किया गया है। जानी-मानी कवियत्री व मुक्तस्वर साहित्य समिति की उपाध्यक्ष शीश लता ,कवि साहित्यकार व मुक्त स्वर के कोषाध्यक्ष संतोष जाटव ,पंडित वासुदेव भट्टाचार्य आदि सभी को साहित्य रत्न उपाधि से अलंकृत किया गया है। इसी तरह कई कवि सम्मानित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *