होली के अवसर पर यात्रियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

दुर्ग।होली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ से बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग- मधुबनी- दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन की सुविधा प्रारंभ की जा रही है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा होली पर्व के उत्सव पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 08753 दुर्ग -मधुबनी होली स्पेशल दुर्ग से 1 मार्च को एवं गाड़ी संख्या 08754 मधुबनी से दुर्ग होली स्पेशल 2 मार्च को चलाई जा रही है। दुर्ग- मधुबनी होली स्पेशल 1 मार्च को दुर्ग से रात 12:30 बजे रवाना होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 08754 मधुबनी से दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन 2 मार्च को सुबह 6:15 बजे रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *