जान से मारने की धमकी देकर दो आरोपियों ने की मारपीट

दुर्ग। फ्लाईएस की सप्लाई करने की बात को लेकर दो आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2),296, 3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी योगेश यादव सिकोला बस्ती दुर्ग में रहता है और वह कुंती फ्लाईएस ब्रिक्स नगपुरा में सुपरवाइजर का काम करता है। 7 फरवरी की दोपहर को 12:00 बजे वह कुंती फ्लाईएस ब्रिक्स के मालिक विक्की सिंह राजपूत के साथ फ्लाईएस सप्लाई के संबंध में अमित सिंह के बुलाने पर उनसे मिलने रायपुर पावर स्टील कंपनी के पास रसमड़ा गए हुआ था। जहां पर अमित व उसके अन्य साथी खड़े हुए थे। प्रार्थी के मालिक विक्की सिंह द्वारा अमित सिंह को प्रतिदिन दो ट्रिप फ्लाईएस की सप्लाई करने के लिए निवेदन किया गया जिससे अमित सिंह द्वारा फ्लाईएस की सप्लाई मेरी मर्जी के अनुसार होगी कहकर गली-गलौज करने लगा। जब उन्हें गाली देने से मना किया गया तब अमित सिंह तथा उसके एक अन्य साथी द्वारा प्रार्थी एवं उसके मालिक विक्की सिंह के साथ गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्के से मारपीट की गई। इसके बाद अमित सिंह ने किसी ठोस वस्तु से प्रार्थी के साथ मारपीट की जिससे प्रार्थी को चोटे आई।इसके बाद अमित सिंह द्वारा प्रार्थी एवं मालिक विक्की सिंह को धमकी दी गई कि फ्लाईएस के लिए इधर गाड़ी भेजा तो दोनों को जान से मरवा दूंगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *