ट्रेन से कटे अज्ञात पुरुष का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। रेलवे स्टेशन भिलाई नगर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जीआरपी चौकी दुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है। जीआरपी चौकी के प्रधान आरक्षक सलीम अहमद ने बताया कि अज्ञात मृतक की आयु लगभग 45 वर्ष है और उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हुई है। मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। मृतक ने काले रंग का शर्ट एवं नीले रंग की पेंट पहना हुआ है। अज्ञात पुरुष के शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। जीआरपी दुर्ग मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *