विरोध कर चूड़ी भेंट करने वाले मामले में अपराध दर्ज

दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बिना हेलमेट बाइक चलाने के मामले ने अब राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। इस घटनाक्रम के बाद एन एस यू आई दुर्ग विधानसभा अध्यक्ष वरुण केवलतानी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला दुर्ग ट्रैफिक थाना में ट्रैफिक टी आई के साथ कथित दुर्व्यवहार से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक 7 फरवरी को एनएसयूआई के कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ट्रैफिक थाना पहुंचे थे। उन्होंने ट्रैफिक टी आई युवराज साहू से मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। उन लोगों ने अपने साथ भेंट स्वरूप चूड़ी- साड़ी भी लेकर आए थे। इस दौरान एन एस यू आई नेताओं ने टीआई के साथ दुर्व्यवहार भी किया था। इस मामले को लेकर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यातायात जागरूकता सप्ताह के दौरान मंत्री बिना हेलमेट के सड़कों पर घूमते नजर आए थे और इस वीडियो को खुद मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया था। ट्रैफिक पुलिस द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *