सामूहिक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी राजू कश्यप उर्फ कृपा शंकर गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी राजू कश्यप उर्फ कृपा शंकर को उत्तर प्रदेश में पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस की टीम आरोपी को दुर्ग लाने के निकल गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजू कश्यप मूलत: यूपी के गोरखपुर जिले का रहने वाला है। हालांकि पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगने के बाद अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ दुर्ग में बस गया था। केस दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए गोरखपुर में अपने रिश्तेदारों के घर छुप गया था। आरोपियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीम लगाई गई थी। टीम सीडीआर और टॉवर लोकेशन समेत अन्य तकनीकी के माध्यम से आरोपी की तलाश में जुटी थी। इस बीच आरोपी की तलाश में टीम अलग-अलग छापेमारी कर रही थीं। उत्तर प्रदेश में आरोपी के मोबाइल का लोकेशन क्लियर होने पर उसे पकड़ लिया गया। अब टीम उसे पकड़ने के लिए रवाना हो गई। कुछ ही घंटे के भीतर पुलिस की टीम आरोपी को लेकर भिलाई पहुंचेगी। फरार दोनों आरोपी भीम नारायण पांडेय और संजय पंडित की तलाश में टीम लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *