दुर्ग। धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी रमन सारथी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि 5 फरवरी की दोपहर को मुखबिर से सूचना मिली कि दवे पेट्रोल पंप के पास आरोपी रमन सारथी 40 वर्ष पिता नंद कुमार सारथी निवासी सारथी मोहल्ला दुर्ग हाथ में धारदार चाकू लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से भाग रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।आरोपी के पास से लोहे का धारदार नुकीला चाकू बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।